{"_id":"596f11d94f1c1b54188b495f","slug":"women-beaten-due-to-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के साथ ये किया सलूक, जानिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के साथ ये किया सलूक, जानिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए अपने घर की बहू से मारपीट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें ससुराल वालों ने बहू को इतनी पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
मामला अलवर के मालाखेड़ा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। यहां के गांव अकबरपुर के रिसाला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के चलते मारपीट करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। विवाहिता हेमलता बैरवा इस समय अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती है।
हेमलता ने पति व सास सहित ननद पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। अलवर के अखेपुरा निवासी हेमलता का 2 वर्ष पहले अकबरपुर के रिसाला निवासी हेतराम के साथ विवाह हुआ था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी और दहेज नहीं लाने पर ताने कसे जाते थे।
विज्ञापन
हेमलता ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उससे मारपीट कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई।