{"_id":"59492cb24f1c1b18778b46bd","slug":"wife-rescued-from-sinking-sack-husband-died-both-died-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांके में डूब रही पत्नी को बचाने उतरा पति, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांके में डूब रही पत्नी को बचाने उतरा पति, दोनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
टांके में डूबने से पति पत्नी की मौत
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना तहसील में मंगलवार को पानी के टांके में कूदी पत्नी को बचाने के लिए पति भी उतर गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर धोरीमन्ना थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के मुताबिक धोरीमन्ना क्षेत्र में भीलों की बस्ती लूखु गांव में रहने वाली एक महिला मंगलवार दोपहर को अपनी ढाणी के आगे बने टांके में कूद गई। यह देखकर उसका पति भी बचाने दौड़ा और टांके में छलांग लगा दी। टांके में काफी पानी भरा होने की वजह से पति अपनी पत्नी को नहीं बचा सका और वह खुद भी डूबने लगा। वे दोनों बचाव के लिए चीख पुकार मचाने लगे। कोई मदद के लिए पहुंचता, इससे पहले पति—पत्नी की मौत हो गई। शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सूचना मिलने पर गुड़ामालानी डिप्टी रामनिवास सुण्डा व धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण घटनास्थल पहुंचे।