फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wife murdered husband with lover

कुत्तों ने जमीन खोदी तो हुआ घिनौने खेल का खुलासा

Thu, 22 Jun 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband with lover
murder demo pic
बीकानेर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर जो घिनौना खेल खेला उसका खुलासा हुआ है। वन विभाग की जमीन को एक जगह से कुत्तों ने खोदा, तो अवैध संबंध और हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने कुत्तों की खुदाई देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खुदाई करवाई तो दंग रह गई। जमीन ने एक लाश दबी थी। लाश की पहचान एक स्थानीय व्यक्ति के रूप में हुई। यह पूरा मामला बीकानेर के लूणकरनसर के वार्ड 32 का है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मांगीलाल (32) के रूप में हुई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। एसएचओ श्रवणदास ने बताया कि पुलिस जब मृतक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। ग्रामीणों से हुई पूछताछ में सामने आया कि मांगी लाल की पत्नी कलावती और सवाईसर के रहने वाले राजू मेघवाल के बीच में गलत संबंध थे। आखिरी बार दोनों को साथ ही देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो दोनों को सवाईसर गांव से धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि मांगीलाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रह था। मांगी लाल गुजरात में रहकर काम करता था। और पिछले दिनों घर आया हुआ था। 19 जून की रात को भी दोनों के बीच  झगड़ा हुआ। उसी रात चुन्नी से कलावती ने राजू के साथ मिलकर मांगीलाल का गला घोंट दिया।


इसके बाद दोनों ने मिलकर कम्बल में शव लपेटा और घर के नजदीक ही वन विभाग की जमीन में शव गाड़ दिया। इसके बाच लीलावती अपने चारों बच्चों को लेकर राजू के साथ वहां से फरार हो गई।  पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अवैध संबंधों की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed