{"_id":"59318b724f1c1bfb6ebdcbc4","slug":"wife-killer-arrest-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
murder demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पन्द्रह दिन पूर्व देवीपुरा कोठी क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को शुक्रवार को सीकर पुलिस ने चिड़ावा से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवीपुरा कोठी क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले सिकन्दर गोस्वामी ने अपनी पत्नी चंदा गोस्वामी की गृहक्लेश के चलते 13 मई को मारपीट कर हत्या कर दी थी। चंदा गोस्वामी की मां मंजू देवी गोस्वामी ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद आरोपी पति फरार चल रहा था।
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीकर जिला पुलिस अधीक्षक ने उद्योगनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इस टीम ने काफी तलाशी के बाद आरोपी को शुक्रवार को चिड़ावा से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान गिरफ्तारी आरोपी पति जयपुर, खूड़, लोसल, सालासर, नोखा दिल्ली तथा चिड़ावा आदि जगह छुपता रहा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से घटना के वक्त पहने गए कपड़े तथा अन्य सामान बरामद करने की कोशिश कर रही हैं।