{"_id":"5926ca124f1c1b943053659a","slug":"why-the-student-who-is-studying-in-college-smugglers-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र क्यों बना हथियारों का तस्कर, जानिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र क्यों बना हथियारों का तस्कर, जानिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने हथियार तस्कर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी कट्टा जब्त किया है। हथियार तस्करी करने वाला बदमाश किशनगढ़ के आरके पाटनी काॅलेज का छात्र है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उत्तरप्रदेश से हथियार लाकर यहां बेचता था।
कोतवाली थानाधिकारी बी.एल.मीणा ने बताया कि साइबर सैल के काॅन्सटेबल ने उन्हें अग्रसेन सर्किल के पास अवैध हथियार बेचने की सूचना दी। इस पर मय जाप्ता वहां पहुंचकर दो युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में हाथरस यूपी के रहने वाले और वर्तमान में किशनगढ़ के आरके पाटनी काॅलेज में अध्ययनरत शुभम चौधरी ने कबूला कि वह हथियार तस्करी करता है। शुभम ने यह भी बताया कि अब तक किशनगढ़ व अजमेर में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हथियार सप्लाई कर चुका है।
थानाधिकारी मीणा ने कहा कि शुभम गांजा पीने का आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उत्तरप्रदेश से अवैध हथियार लाकर बेचता है। पकड़ा गया दूसरा युवक किशनगढ़ के शिवाजी नगर का रहने वाला महेन्द्र गुर्जर है जो हथियार खरीदने के लिए आया था। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हथियार तस्कर शुभम से पूछताछ की जा रही है।