{"_id":"592ea19a4f1c1ba915bdd204","slug":"ward-parshad-son-s-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते—खेलते चली गई पार्षद के बेटे की जान, जानिए कैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते—खेलते चली गई पार्षद के बेटे की जान, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
प्रत्युष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के भीण्डर कस्बे में एक बच्चे ने पगड़ी को खूंटी से बांधा और दूसरे सिरे से अपनी गर्दन बांध खेलने लगा। इस दौरान गर्दन खिंच जाने के कारण खेलते—खेलते उसकी जान चली गई। मृतक की मां रेणू लक्षकार भीण्डर नगर पालिका वार्ड पार्षद है।
भीण्डर पुलिस के एएसआई लालशंकर मीणा ने बताया की भीण्डर निवासी प्रत्युष (12) पुत्र राजेश लक्षकार सोमवार शाम को घर में अकेला था। पिता राजेश और मां रेणु दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान संभावना जताई जा रही है कि प्रत्युष ने घर की पहली मंजिल पर बरामदे में सीढ़ियों के पास लगी खूंटी पर पगड़ी का एक सिरा बांधा। दूसरा छोर अपनी गर्दन में लपेटकर खेलने लगा। मीणा के अनुसार रात 8 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो प्रत्युष दरवाजा खोलने नहीं आया। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। घर के फोन पर काॅल किया, लेकिन वह भी उसने रिसीव नहीं किया।
इस पर राजेश ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद पास के मकान से खिड़की के रास्ते घर प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही राजेश ने जो देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रत्युष फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने अंदर आकर बच्चे को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। भीण्डर सीएचसी में चिकित्सकों ने प्रत्युष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।