फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vehicle thief gang caught In jaipur , arrested three accused in bajaj nagar

शातिर वाहन चोर गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
vehicle thief gang caught In jaipur , arrested three accused in bajaj nagar
शातिर वाहन चोर ​गैंग पकड़ी - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जिले में बजाज नगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बुधवार को तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चुराए गए वाहन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


थानाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुन्जीलाल उर्फ कुन्जा उर्फ बन्नेसिंह (27) निवासी सवाई माधोपुर है।  दूसरा आरोपी पिन्टू उर्फ गिरधारी मीणा (21) बामनवास, सवाई माधोपुर का रहने वाला है। जबकि तीसरा आरोपी राकेश उर्फ राक्या गुर्जर (20) बौंली तहसील सवाई माधोपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में जिले में वाहन चोर और चेन स्नेचर गिरोह की धरपकड़ का अभियान चला रखा था। सोमवार को सांगानेर थाना पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर समेत छह वाहन चोर गिरोह को पकड़ा था। जबकि, बजाज नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के तीन वाहन चोरों ने पूछताछ में शहर से करीब दो दर्जन वाहन चुराना बताया है। जिनमें 17 दुपहिया व एक कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। थानाप्रभारी मनोज गुप्ता के मुताबिक इस गिरोह ने मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर में वाहन चोरी की ज्यादा वारदातें की है। बाइक चोरी के साथ रंगे हाथ पकड़े गए एक बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed