{"_id":"593d62944f1c1ba85d9bf01c","slug":"vaishali-body-trade-under-the-guise-of-body-spa-arrest-three-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली में बॉडी स्पा की आड़ में देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैशाली में बॉडी स्पा की आड़ में देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
स्पा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के वैशाली नगर इलाके में पुलिस ने रविवार को बॉडी स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई और मणिपुर की तीन युवतियों और जयपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार हुई युवतियों में अनिता उम्र 29 साल, निवासी विरार ईस्ट, ठाणे, मुंबई है। आरोपी रेखा उम्र 29 साल मुंबई में शिव टेकड़ी की रहने वाली है। इसके अलावा मालासावमपुई उर्फ मेरी उम्र 27 साल निवासी मणिपुर है। चौथा आरोपी राजेश जाट उम्र 28 साल कृषि नगर, प्रताप नगर का रहने वाला है। ये तीनों लड़कियां जयपुर में किराए से रह रही है। पिछले करीब एक साल से इस धंधे में लिप्त है।
डीसीपी गुप्ता के मुताबिक यह कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस संध्या यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। वैशाली नगर थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी को सूचना मिली थी कि आम्रपाली रोड पर खंडाका टॉवर में रवि नाम का व्यक्ति स्पा सेंटर चला रहा है। यह स्पा सेंटर बी क्राउन प्लाजा में दी फैमिली स्पा सेंटर के नाम से चलाया जा रहा है। जहां तीन—चार लड़कियां मौजूद है। तब बोगस ग्राहक भेजकर खुलासा किया। वहां तीनों युवतियां वैश्यावृत्ति में लिप्त मिली। ईशारा मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। स्पा संचालक राजू ने इन युवतियों को मणिपुर और मुंबई से बुलाया था।