फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Under the Chief Minister's Girl Child Self Defense Scheme, women constable became trained

मुख्यमंत्री बालिका आत्मरक्षा योजना’ के अन्तर्गत महिला कांस्टेबल हुई प्रशिक्षित

Sun, 11 Jun 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 11 Jun 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
 Under the Chief Minister's Girl Child Self Defense Scheme, women constable became trained
राजस्थान पुलिस - फोटो : File photo
राजस्थान पुलिस में भर्ती महिला आरक्षियों का दीक्षांत समारोह मंगलवार को राजस्थान पुलिस अकादमी ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस आयोजन की मुख्य अतिथि होगी, जबकि गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया विशिष्ट अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


आरपीए के डायरेक्टर राजीव दासोत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मंगलवार सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री राजे परेड का निरीक्षण करेगी। इसके बाद पुलिस कलर पार्टी  राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन करेगी। पुलिस विभाग के बेड़े में शामिल होने वाली महिला पुलिसकर्मियों को शपथ ग्रहण एवं शस्त्र शपथ दिलवाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाली महिला आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

    
एडीजी दासोत ने बताया कि इन महिला प्रशिक्षुओं को ‘मुख्यमंत्री बालिका आत्मरक्षा योजना’ के अन्तर्गत यूएसी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया हैं ताकि वे अपने जिलों में तैनात होने पर स्कूली छात्राओं व किशोरियों को इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित कर सकें। इस प्रशिक्षु बैच की 188 महिला रिक्रूटों में चार प्रशिक्षणार्थी सैकण्डरी, 52 हायर सैकण्डरी, 98 स्नातक व 34 स्नात्तकोत्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैच में जोधपुर कमिश्नरेट से 95, टोंक से 30, जयपुर कमिश्नरेट से 19, राजसमन्द से 17 व शेष प्रशिक्षणार्थी अन्य जिलों से इस बैच में शामिल हुई है। प्रशिक्षण में महिला आरक्षियों में क्षमतावर्द्धन के लिए इण्डोर, आउटडोर, फायरिंग, खेलकूद, योगा व मानसिक व शारीरिक विकास हेतु पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इण्डोर प्रशिक्षण के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग, कानून एवं व्यवस्था, मोबाईल ट्रेकिंग, वीआईपी सुरक्षा, यातायात नियमन, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, कम्यूनिटी पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, आउटडोर विषयों में पीटी, परेड, योगा, दौड़, यातायात, सम्मान गार्ड, हथियारों का ज्ञान, फायरिंग, भीड़ नियंत्रण, बल्वा परेड, पेट्रोलिंग, फील्ड क्राफ्ट, वीआईपी सुरक्षा, एम्बुश, घेराबन्दी, नाकाबन्दी, एस्कोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed