फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two youth died on the spot on sodala elevated road in jaipur

मौत का मोड़: एलिवेटेड पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sat, 11 Nov 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
two youth died on the spot on sodala elevated road in jaipur
सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान - फोटो : Amar Ujala
'मौत के मोड़' के नाम से बदनाम एलिवेटेड रोड पर आज फिर एक और भयानक  हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा जयपुर के सोढ़ाला थाना इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर तीखे घुमाव पर हुआ। यहां सुबह एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई और इस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसा इतना खतरनाक था कि डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। । इस हादसे में दोनों युवकों के सिर फट गए और उनकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव अस्पताल पहुंचाए।
विज्ञापन


दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे जिनमें से एक कन्नौज तथा दूसरा फिरोजाबाद का था और दोनों ही आपस में रिश्तेदार बताए गए। पुलिस ने इस हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में 24 लोगों की जान ले चुकी है एलिवेटेड रोड

two youth died on the spot on sodala elevated road in jaipur
सोडाला एलिवेटेड रोड - फोटो : Amar Ujala
यह एलिवेटेड रोड दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। दो साल में यहां हुए हादसों में दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से ​अधिक घायल  हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा हादसे सोढ़ाला  तिराहे के उपर बने खतरनाक घुमाव पर हुए हैं। यह घुमाव तकनीकी तौर पर सही नहीं है और यहां तेज गति से वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed