फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two police man are suspand in jaipur in case between a husband and her wife

पत्नी ने बताया पति को नपुंसक, पुलिस ने भरी जेबें

Tue, 25 Apr 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 25 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
two police man are suspand in jaipur in case between a husband and her wife
पति पत्नी की अनबन - फोटो : डेमो फोटो

एक रोचक मामले के तहत पत्नी ने नपुंसक बताकर पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पड़ताल के बहाने पति से मिलने पहुंचे एएसआई व कांस्टेबल ने अपनी जेबें भर लीं। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर, मेडिकल रिपोर्ट में पति के नपुंसक होने की पुष्टि नहीं हुई और उधर, एएसआई और कांस्टेबल निलंबित हो गए।

विज्ञापन


बजाज नगर थाने में करीब डेढ़ माह पहले पत्नी ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए लिखित रिपोर्ट दी। पत्नी अपने पति से दूर हो गई। मामले में बजाज नगर थाने के ही अनुसंधान अधिकारी एएसआई रमनलाल और कांस्टेबल मुकेश पड़ताल करते हुए एक नोटिस की तामील के बहाने परिवादी के वैशाली नगर स्थित ससुराल जा पहुंचे। जहां उन्होंने पति से मुलाकात कर मीठा मुंह किया और कुछ नकदी भी बतौर सेवा पानी लेकर जेब में रख ली।
विज्ञापन


लेकिन, इन पुलिसकर्मियों को यह भनक तक नहीं लगी कि उनकी हरकतें वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह रिकॉर्डिंग उस महिला परिवादी के हाथ लग गई। महिला उस रिकॉर्डिंग को लेकर डीसीपी पूर्व व उच्चाधिकारियों के सामने पेश हो गई। फुटेज में पुलिसकर्मी रुपए लेते नजर आए। इसके बाद डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने एएसआई रमनलाल व कांस्टेबल मुकेश को निलंबित कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस मामले में बजाज नगर थाना पुलिस का कहना है कि विवादित मामले में परिवादी पत्नी और उसके पति की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। इसके बाद से ही उनके बीच वैवाहिक संबंध नहीं बने। जहां पत्नी ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। वहीं पति ने भी पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए वैवाहिक संबंध नहीं बनाने के आरोप लगाए।

थानाप्रभारी मनोज गुप्ता के मुताबिक मेडिकल जांच में पति के नपुंसक होने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बाकी मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed