फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two people die in road accident in sikar

एक हादसे ने छीन ली चाचा-भतीजे की सांसें, यहां मचा कोहराम

Mon, 13 Nov 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident in sikar
सड़क दुर्घटना।
एक सड़क हादसे ने एक ही घर के दो चिराग बुझा दिए। बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजा बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


सीकर जिले  के अजीतगढ़ थाना इलाके के मंडुस्या मोड के पास सोमवार को एक जीप और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में जीप में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद अजीतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायलों को अजीतगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के शिकार मृतक बाइक पर सवार दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में घासीपुरा मनोहरपुरा निवासी दिनेश जांगिड़ (22) और मनोज जांगिड़(20) की मौत हो गई। टक्कर के बाद जीप पलट गई। इससे जीप में सवार मंडुस्या निवासी देवेंद्र कुमार भी घायल हो गया। उसे गम्भीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का अजीतगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद जीप चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने जीप जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed