{"_id":"5900bc574f1c1b876dc0e245","slug":"two-murderer-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद दोस्तों के लिए वह दुश्मन बन गया और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद दोस्तों के लिए वह दुश्मन बन गया और फिर...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में दोस्तों ने दोस्त को मारने के साथ ही दोस्ती पर भी धब्बा लगाने का घिनौना काम किया है। अब पुलिस ने हत्यारे इन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने बताया कि पुष्कर रोड़ पर बंद पड़े सुलभ कॉम्प्लेक्स के टैंक में बोरे में बंद मिली लाश खानाबदोश युवक शंकर की थी। शंकर पिछले 5-7 सालों से अजमेर में रह रहा था। ब्लग्गन ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में किराए से रहने वाले अर्जुन रैगर और कालू ने शराब के नशे में शंकर से हुए झगड़े के बाद उसकी पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए इन दोनों दोस्तों ने अपने दोस्त का पत्थर से मुंह भी कुचल दिया था।
इसके बाद दोनों ने बोरे में डालकर उसकी लाश को टैंक में फेंक दिया। इसके बाद घटना की जांच में जुटे स्पेशल टीम इंचार्ज विजय सिंह को मुखबिर ने इन दोनों के बारे में सूचना दी। दोनों की जानकारी जुटाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की तो आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।