फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two minors and companions kidnapped the woman, then tried to rape

दो नाबालिगों और साथी ने मिलकर महिला को अगवा किया, फिर रेप की कोशिश 

Wed, 17 May 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 17 May 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Two minors and companions kidnapped the woman, then tried to rape
गिरफ्तार मुख्य आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
सांगानेर में एक महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश करने और नाकाम होने पर बीयर की बोतल से हमला कर जख्मी करने की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके दो आरोपी बाल अपचारी साथियों को निरुद्ध कर दिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय सुभाष मोहनपुरिया है। वह श्याम नगर थर्ड, तन कनकों की ढाणी, सांगानेर का रहने वाला है। जबकि दो नाबालिग भी सांगानेर क्षेत्र के है। डीसीपी के मुताबिक करीब 25 वर्षीया पीड़िता के पति ने सांगानेर थाने में मंगलवार को अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी मानसिक कमजोर है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात को अचानक वह घर से कहीं चली गई। इसके बाद बाइक सवार सुभाष और उसके दो नाबालिग साथियों को पीड़िता संगम सिनेमा के समीप अकेली सूनसान सड़क पर भटकते नजर आई। तब नशे में धुत तीनों आरोपियों ने पीड़िता को रुपए आॅफर कर शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। तब तीनों आरोपी उसे घर छोड़कर आने के बहाने बाइक पर बैठाकर रीको कांटे की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया

Two minors and companions kidnapped the woman, then tried to rape
प्रेस कान्फ्रेंस में डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप व अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
वहां सूनसान भूखंड पर आरोपियों ने महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया। लेकिन महिला काबू में नहीं आई और चिल्लाने लगी। तब गुस्साए आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बीयर की बोतल से महिला के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और वहां से भाग निकले। मंगलवार सुबह पीड़िता बदहवास हालत में चौरड़िया पेट्रोप पंप के पास मिली।

तब एसीपी सांगानेर अशोक चौहान, थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पड़ताल शुरु की। पुलिस टीम ने आॅटोरिक्शा चालकों, सीसीटीवी फुटेज व शराब की दुकानों पर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तब कांस्टेबल लक्ष्मीचंद व केदार को आरोपी सुभाष के सोमवार देर रात को दो अन्य के साथ शराब पीने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सुभाष को पकड़कर पूछताछ की।

जिसमें उसने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कही। सुभाष की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी पकड़ लिया। वहीं, पीड़िता महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed