फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two man died in road accident

जिंदगी को ऐसे साथ ले गई मौत, हर कोई हैरान

Fri, 25 Aug 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
two man died in road accident
ट्रक के टायर के नीचे दबा युवक - फोटो : amar ujala
रोजाना की तरह वह आज भी ड्यूटी पर निकला था, लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात मौत से हो गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। यहां दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना भिवाड़ी में कहरानी गांव के पास की है, जहां आज ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर गौरवप्रधान ने बताया कि उत्तराखंड के बागेश्वर के कन्याली गांव निवासी रमेश सिंह यहां हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में रहता था। आज दोपहर वह चौपानकी स्थित जैकवार फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में कहरानी गांव के पास सड़क क्रॉस करते समय ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। बहरहाल फेज 3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


दूसरी घटना, मालाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव सावड़ी की है। प्रतापगढ़ निवासी मातादीन मीणा प्रतापगढ़ से पिकअप लेकर अलवर की तरफ जा रहा था इसी दौरान रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे मातादीन की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अलवर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed