{"_id":"59a026594f1c1bf1738b48e2","slug":"two-man-died-in-road-accident-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी को ऐसे साथ ले गई मौत, हर कोई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी को ऐसे साथ ले गई मौत, हर कोई हैरान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के टायर के नीचे दबा युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना की तरह वह आज भी ड्यूटी पर निकला था, लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात मौत से हो गई।
घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। यहां दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना भिवाड़ी में कहरानी गांव के पास की है, जहां आज ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर गौरवप्रधान ने बताया कि उत्तराखंड के बागेश्वर के कन्याली गांव निवासी रमेश सिंह यहां हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में रहता था। आज दोपहर वह चौपानकी स्थित जैकवार फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में कहरानी गांव के पास सड़क क्रॉस करते समय ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। बहरहाल फेज 3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना, मालाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव सावड़ी की है। प्रतापगढ़ निवासी मातादीन मीणा प्रतापगढ़ से पिकअप लेकर अलवर की तरफ जा रहा था इसी दौरान रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे मातादीन की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अलवर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।