{"_id":"58ff4b584f1c1b0b71c0cb01","slug":"two-groups-of-bloody-conflicts-in-mutual-contests-six-people-die-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में छह की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में छह की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को खेड़ली तहसील के गांव डोरौली में जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटो में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार डोरौली में दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो गुट आमने—सामने हो गए। इस दौरान एक—दूसरे पर फायरिंग की गई एवं धारदार हथियारों और डंडों से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई है और गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पुलिस पहुंची। फिलहाल गांव में भारी पुलिस तैनात है। पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारियों ने भी गांव में डेरा डाल रखा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष खेड़ली थाना इलाके के डौरोली गांव के रहने वाले हैं। जबकि जिस जमीन को लेकर आपसी रंजिश थी और झगड़ा हुआ, वह नदबई थाना क्षेत्र के केसरा गांव में स्थित है। नदबई थाना प्रभारी ने बताया की दो लोगों की मौत जयपुर इलाज के लिए भेजते हुए रास्ते में हो गई है।