फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two death due to electricity current

फ्रीज खोलते ही ऐसा हुआ कि दो की जान चली गई

Wed, 13 Sep 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
two death due to electricity current
डेमो इमेज
वह फ्रीज में रखा सामान निकालने गया था। इसी दौरान ऐसा हुआ कि उसे बचाने वाला भी मौत की नींद सो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीती रात झुंझनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के किठाना गांव में 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। इसके कारण पड़ौस के घरों व दुकानों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे गांव के होटल में कार्यरत बिहार के जयनगर निवासी मजदूर महेश कामत फ्रीज से सामान निकलने गया तो करंट की चपेट में आ गया। मजदूर को बचाने गया होटल संचालक महेंद्र धनखड़ भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोग आज सीएचसी चिड़ावा पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समझाइश के लिए चिड़ावा एसडीएम राजीव आचार्य व तहसीलदार बृजेश गुप्ता पहुंचे। आखिरकार बिजली विभाग के एक्सईएन एमके सिंघल ने ग्रामीणों की मांग पर जांच अधिकारी नियुक्त किया और दोनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed