फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two criminal arrested in alwar

नशा करने के लिए करते थे वारदात, पुलिस ने पकड़े

Thu, 25 May 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
two criminal arrested in alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर के भिवाड़ी में गत दिनों हुई बाइक सवार से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए भिवाड़ी फूलबाग पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बालअपचारी को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित ड्रग्स के नशे की पूर्ति के लिए वारदात करते थे। इनके खिलाफ कई थानो में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं। भिवाड़ी पुलिस के द्वारा आरोपितों पर पांच—पांच हजार के इनाम भी घोषित थे। दरअसल, गत 12 अप्रैल की रात हरियाणा के बिलासपुर निवासी सुनील भारद्वाज भिवाड़ी के हौंडा चोक से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। इसी दौरान थड़ा मोड़ के पास एक टेम्पो से उतरे तीन लोगों ने चलती मोटरसाइकल पर उसके पैर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी बाइक गिर गई। आरोपितों ने उसे दूर ले जाकर सुनील के साथ मारपीट कर और बाइक, करीब 27 हजार रुपए व उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सुनील ने उसके साथ हुई घटना के बाद मामला दर्ज कराया।  
विज्ञापन


भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया की पुलिस ने टीम गठित कर भिवाड़ी के ततारपुर निवासी सुमित कुमार और टपूकड़ा निवासी राकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बालअपचारी को भी दबोचा है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया की वो भिवाड़ी से टपूकड़ा टेम्पो से पहले रेकी करते हैं और अकेले बाइक सवार को अपना शिकार बनाते। आरोपितों से पूछताछ जारी है। इनसे अभी और भी वारदात खुलने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed