{"_id":"59365cd64f1c1b841c9c8508","slug":"two-accused-arrested-for-firing-at-polling-booth-in-assembly-elections-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में दिसबंर, वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव केदिन आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग कर फरार हुए दो और आरोपियों को जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि आजाद नगर बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी गिरफ्तार आरोपी शाकिर एवं धन्नादास की बगीची, आदर्श नगर निवासी आरोपी शाहिद है। इसी मुकदमे में पिछले माह नसरुद्दीन उर्फ छज्जा को गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2013 को सिंधी कॉलोनी निवासी शोभराज जीवनानी ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि विधानसभा चुनाव के दिन वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में फतहटीबा स्कूल स्थित पोलिंग बूथ के पास सर्वानंद पार्क के बाहर टेबिल पर बैठा था।
मतदान के अंतिम दौर में शाम करीब साढ़े चार बजे एसयूवी कार आकर रुकी। जिसमें सवार आरोपी नसरुद्दीन, शाकिर, शाहिद और एक दो अन्य युवक मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने गाड़ी से निकलकर टेबलों को लातें मारकर गिरा दिया। वहां रखे सामान फेंक दिए और धमकियां देते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। तब थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने मामले की तफ्तीश शुरु की और एक माह पहले उनके नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमवार को दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उनसे पूछताछ की जा रही है।