फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Trolla collided with police patrol vehicle, death one, four policemen injured

ट्रोले ने मारी पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर, एक मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 29 Jun 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 29 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Trolla collided with police patrol vehicle, death one, four policemen injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के चाकसू में बीती रात को तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े पुलिस की पीसीआर वेन को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पीसीआर वेन में सवार चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। चाकसू थाना पुलिस ने डंपर जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। चाकसू थानाप्रभारी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि हादसा कोटखावदा पुलिया और गरुड़वासी चौराहा के बीती देर रात हुआ।
विज्ञापन


गश्त के दौरान चाकसू थाने की पीसीआर जीप पर तैनात पुलिसकर्मी हाईवे किनारे बैठे एक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर उसे गाड़ी में बैठा रही थी। तभी जयपुर से टोंक की तरफ आ रहे डंपर ने पुलिस की जीप को टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे हैड कांस्टेबल तेजराम मीना, जीप ड्राइवर शिवजीलाल कीर, कांस्टेबल प्रभुनारायण, बलबीर चौधरी सहित सड़क पर बैठा राहगीर ओमप्रकाश बैरवा निवासी निवाई घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ओमप्रकाश बैरवा की गुरुवार तड़के मौत हो गई। हादसे में चाकसू थाने की जीप क्षतिगस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed