फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tractor trolley turn in road accident, death of a child

काल बनकर आई ट्रैक्टर ट्रॉली, छीन ली मासूम की जिंदगी

Sun, 22 Oct 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley turn in road accident, death of a child
Road Accident
लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। उसके नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीकर के थोई थाना इलाके में त्रिलोक पुरा सिहोडी बाईपास के पास रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पांच लोग घायल हो गए।  ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां भरी हुई थी।  हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। सिहोडी त्रिलोकपुरा बाईपास के पास अचानक चालक ने ट्रैक्टर पर संतुलन खो दिया। इससे ट्रॉली पलटी गई और पास में जा रहे एक बच्चे पर जा गिरी। इससे बच्चा ट्रोली के नीचे दब गया और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं ट्रॉली में सवार पांच लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन थोई थाना पुलिस करीब 1 घंटे देरी से पहुंची।  घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed