फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Torrential rain damaged 250 kilometers of roads

मूसलाधार बारिश ने 250 किलोमीटर लम्बी सड़कों को किया क्षतिग्रस्त

Tue, 01 Aug 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 01 Aug 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain damaged 250 kilometers of roads
जैसलमेर में सड़क मार्गों को नुकसान - फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले मूसलाधार बारिश ने जिलेभर में जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। जिलेभर में कच्चे-पक्के मकानों को जहां नुकसान पहुंचा है, वहीं बिजली पोल भी बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुए है। 
विज्ञापन


यही नहीं, अतिवृष्टि ने जैसलमेर जिले में सड़क मार्गों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार जिले में करीबन 250 किलोमीटर सडकें बारिश व बरसाती नदियों के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते गांवों व ढाणियों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट भी गया है। आवागमन में भारी दिक्कतें आने से वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक आवष्यकता की वस्तुएं पहुंचना भी दूभर हो गया है। विशेष तौर पर फतेहगढ़ व पोकरण क्षेत्र में बारिश से सड़कों को खासा नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


जिले के विभिन्न ईलाकों में जगह जगह सडकें क्षतिग्रस्त हो जाने से तथा पटरे व पुलिया आदि टूट जाने से भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed