{"_id":"59cb91884f1c1bdb538b4a66","slug":"three-suicide-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में होने वाले झगड़े से तंग आकर मां बनी बेटियों की कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में होने वाले झगड़े से तंग आकर मां बनी बेटियों की कातिल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में होने वाला कलेश तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गया। मां ने गृह कलेश से परेशान हो अपनी दो बेटियों के साथ मौत को गले लगा लिया।
घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले की है। यहां नहरी क्षेत्र नोख में पानी के टांके में कूदकर दो मासूम बच्चियों सहित मां ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता सरोज विश्नोई ने अपनी मासूम बेटियों अर्पिता और भावना के साथ ऐसा किया। विवाहिता सरोज विश्नोई का विवाह पांच वर्ष पूर्व जालूवाला में हुआ था। आसपास के लोगों का कहना है कि उसका अक्सर पति से आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता रहता था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि गृह क्लेश से परेशान होकर ही सरोज ने ये कदम उठाया।
उधर, सूचना मिलते ही नोख पुलिस मौका स्थल पहुंची और तीनों शवों का नाचना के राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद तीनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।