फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three punk looted Rs 8 lakh from Jeweler, Police is investigating

धनतेरस से पहले इस व्यापारी को 'कंगाल' बना गए लुटेरे

Tue, 17 Oct 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Three punk looted Rs 8 lakh from Jeweler, Police is investigating
लूट के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस एक व्यापारी के लिए अशुभ साबित हुई। देर रात आए नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी के नौकर और उसके परिजनों को पिस्तौल दिखाकर करीब आठ लाख रुपए के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे की है। कोतवाली थाना इलाके में चिरानिया मोहल्ला स्थित गंगा माई के मंदिर के पास भगवती प्रसाद ज्वैलर की दुकान है। उसका परिवार भी दुकान के ऊपर बने मकान में रहता है। सोमवार शाम भगवती प्रसाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने सुजानगढ़ चला गया। पीछे दुकान पर नौकर फतेहपुर निवासी हीरालाल और पश्चिम बंगाल निवासी वसीम था। 
विज्ञापन


देर रात बिना नंबर की कार आई, जिसमें चार नकाबपोश थे। इनमें से तीन दुकान में घुसे और शटर बंद कर दिया। शटर बंद होने की आवाज सुनकर भगवती प्रसाद की पत्नी दुर्गा भी अंदर के गेट से दुकान में आ गई। लुटेरों ने पिस्तौल तानकर दुर्गा के हाथ और गले में पहने गहने उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश दुकान से लाखों रुपए सोने-चांदी के आभूषण व तीस हजार रुपए नकदी लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Three punk looted Rs 8 lakh from Jeweler, Police is investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लूट की सूचना पाकर डीएसपी रामचंद्र मूंड व सीआई सागर मीणा मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पूरी वारदात को महज दस मिनट में ही अंजाम दिया गया।

इसके बाद कार त्रिवेणी भवन की तरफ चली गई। त्रिवेणी भवन की तरफ का रास्ता चूरू व बीकानेर को जाता है। ऐसे इन दोनों के रास्ते पर पुख्ता नाकाबंदी करवाई गई है। साथ ही आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में भी खंगाले जा रहे हैं लेकिन, अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed