{"_id":"59e8edb04f1c1b87698b66d0","slug":"three-person-are-death-in-road-accident-including-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों के बीच सड़क हादसे में छीनीं मां—बेटी व मासूम की जिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुशियों के बीच सड़क हादसे में छीनीं मां—बेटी व मासूम की जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 19 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आज एक सड़क हादसे में मां व बेटी समेत तीन जनों की जिंदगियां छीन गईं। यह दर्दनाक हादसा राजधानी जयपुर में दिल्ली-जयपुर मार्ग पर हुई। जहां तेज रफ्तार एक ट्रोले ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मारी।
जिससे तीन जनों की मौत हुई और एक युवती गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलने पर दुर्घटना अनुसंधान ईकाई उत्तर और ब्रहमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसे में पंचवटी कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी रतना और उसकी नौ महिने की बेटी भाविका के साथ ही बीना नाम की युवती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद ट्रोले के नीचे स्कूटी फंस गई, जिसे चालक करीब पचास मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। राहगीर की सूचना पर ट्रोला लेकर भाग रहे चालक को ब्रहमपुरी थाना पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। हादसे के बाद दीवाली के त्यौहार पर दोनों परिवारों में मातम छा गया। मृतकों के घर में कोहराम मच गया। वहीं दुर्घटना थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल दुर्घटना थाना पुलिस उत्तर मामले की जांच में जुटी है।