फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three people including the priest, who slept in the temple was murdered last night, then looted

पुजारी समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या के बाद मंदिर में लूटपाट

Wed, 11 Oct 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 11 Oct 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
 Three people including the priest, who slept in the temple was murdered last night, then looted
murder - फोटो : Demo pic
मंदिर में सो रहे पुजारी समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर बदमाश मूर्तियों के जेवर और दानपात्र में रखी नकदी लूट कर ले गए। 
विज्ञापन


मंदिर में लूट और हत्या की ये सनसनीखेज वारदात राजस्थान के पाली जिले की है। यहां तखतगढ़ थाना इलाके के इटावा गांव में चामुंडा माता का मंदिर है। मंगलवार रात को मंदिर पुजारी बालूराम और दो अन्य दयाराम तथा कपूराराम एक कमरे में सो रहे थे। मंदिर परिसर में इनके अलावा दो-तीन लोग और भी थे। 

 Three people including the priest, who slept in the temple was murdered last night, then looted
murder demo pic
जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर के पास घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वहां सो रहे पुजारी बालूराम, दयाराम और कपूराराम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल से घायल हो गए। 

इसके बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित चामुंडा माता की प्रतिमा को पहना रखे जेवरात और वहां दानपात्र की नकदी लूट कर भाग निकले। आज सुबह जैसे ही मंदिर में हुई वारदात को पता चला गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अधिकारी और स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed