फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three people dead in road accident in sikar

शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे जयपुर, रास्ते में मिली मौत

Sat, 14 Oct 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
three people dead in road accident in sikar
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
सड़क पर अचानक आए मवेशी आज फिर तीन लोगों की मौत की वजह बन गए। इस हादसे का शिकार बने लोग कार से शादी में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के सीकर जिले में स्थित रींगस थाना इलाके की है। रींगस थाना अधिकारी ने बताया कि आज शाम सीकर से गाड़ी में सवार एक परिवार के लोग शादी समारोह के लिए जयपुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बावड़ी गांव के पास अचानक कार के सामने मवेशी सामने आ गया। ऐसे में उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनिंयत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से टकरा कर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में नवलगढ़ रोड स्थित किसान कॉलोनी निवासी रामस्वरूप, उनकी पत्नी नीता देवी और सीकर के हाउसिंग बोर्ड निवासी बंटी कुमावत की मौत ही गई। वहीं, रामस्वरूप के बेटे हर्षित और रमेश जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।


दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर लिया। हादसे के बाद हाइवे पर कई देर जाम लगा रहा। गौरतलब है कि राजस्थान के टोंक में भी ऐसे ही सड़क के बीच में आई भैंस को बचाने के चक्कर में चार लोगों की जान बीती देर रात सड़क हादसे में चली गई थी। ये हादसा यहां देवली के पास नेशनल हाईवे 12 पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed