फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three innocent friends die due to drowning in the pond at baswara

तालाब में डूबने से तीन मासूम दोस्तों की मौत

Fri, 23 Jun 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 23 Jun 2017 03:41 PM IST
 Three innocent friends die due to drowning in the pond at baswara
तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत - फोटो : Amar Ujala
बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना इलाके में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार देर शाम को हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत कर तालाब में डूबे तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। तीनों बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। घरों के चूल्हे तक नहीं जले।


पुलिस के अनुसार तीनों मृतक बच्चे भीमसौर गांव, बांसवाड़ा के रहने वाले थे। शवों की शिनाख्त भीमसौर गांव निवासी हितेश नायक (14) पुत्र कांति लाल लबाना, सचिन (14) पुत्र महिपाल लबाना तथा गांव मोर निवासी अनिल (12) पुत्र रूपजी है। ये तीनों गहरे दोस्त थे।


तीनों दोस्त बृहस्पतिवार को अपने घर से निकले थे और गांव से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर गढ़ी गांव में स्थित मंदिर के पास तालाब पर नहाने उतर गए। तभी गहराई में आने से दलदल में फंस गए और उनकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


तालाब के बाहर उनके कपड़े नजर आए। लेकिन बच्चों के डूबता देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने देख लिया। उसने बचाव के लिए चीख पुकार मचाना शुरु कर दिया। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।


सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा एसडीएम रुकमणी भी पहुंची। सीआई लाभुराम ने बताया कि मृतक अनिल भीमसौर गांव में अपने ननिहाल में आया हुआ था। वे तीनों बच्चे छठीं कक्षा के छात्र थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed