{"_id":"5943ac244f1c1b4e278b4aa0","slug":"three-girls-and-boy-arrested-including-couple-in-jismpharoshi-gang-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार गिरोह, तीन युवतियां भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार गिरोह, तीन युवतियां भी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पाली जिले में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और होटल संचालक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी दंपत्ति के ईशारे पर वैश्यावृत्ति के लिए जयपुर से पाली बुलाई गई तीन युवतियों और एक युवक को भी पुलिस ने धरदबोचा।
यह कार्रवाई पाली जिले की गुड़ाएन्दला पुलिस ने नेशनल हाइवे पर स्थित होटल जयपुर में की। जहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में पाये गए। पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार होटल संचालक भगवान सैनी है। वह गांव पीथावास, नरेना का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर तीन युवतियों को जयपुर से देह व्यापार के लिए पाली में अपने होटल लेकर गया था।
एएसपी पाली ज्योतिस्वरूप शर्मा को गुरुवार रात को हाइवे पर होटल जयपुर में देहव्यापार की सूचना मिली थी। इस पर एक बोगस ग्राहक होटल भेजा गया। जहां सौदा होने के बाद ईशारा मिलते ही पाली ग्रामीण उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा व थाना गुड़ाएन्दला की पुलिस टीम ने होटल जयपुर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
वहां आपत्तिजनक अवस्था में दादाबाड़ी शिवगंज निवासी हितेश को तीनों युवतियों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल संचालक और दलाल दम्पति को गिरफ्तार कर उनसे 3800 रुपए बरामद कर लिए। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस थाना गुड़ाएन्दला थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।