{"_id":"595908f74f1c1b954e8b4c8e","slug":"three-child-malpractices-run-away-from-the-child-correctional-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह से भागे तीन बाल अपचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल सुधार गृह से भागे तीन बाल अपचारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अजमेर के सुभाष नगर स्थित बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारी भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रबंधन में हडकम्प मच गया। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है।
रामगंज थानाप्रभारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक अभिषेक गुजराती ने उपस्थित होकर थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि सुधार गृह में बंद तीन बाल अपचारी बीती देर रात बिना बताए दीवार लांघकर फरार हो गए। इसके बाद आसपास इलाके में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थानाधिकारी रतूड़ी ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों बाच अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी थानों को भी उनकी फोटो भिजवा दी गई है।