फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three boy kidnapped a minor and raped with her

नाबालिग छात्रा पर टूटा कहर, किडनैप के बाद छह दिन तक गैंगरेप

Fri, 03 Nov 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
three boy kidnapped a minor and raped with her
demo pic
नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस छात्रा का अपहरण स्कूल से घर लौटते समय किया। 
विज्ञापन


अपहरण के बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गए और उसे वहां एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद छह दिन तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन  आरोपियों ने पीड़िता के चाचा को उसके दिल्ली में होने की जानकारी दी। बाद में वे परिजन छात्रा को लेने दिल्ली रवाना हुए तो आरोपी उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन

जबरन गाड़ी में बिठाया और फिर...

three boy kidnapped a minor and raped with her
Minor girl assaulted
छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है। पीड़िता ने इस संबंध में कौलारी थाना में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी तो उसके गांव में रहने वाला युवक नरेंद्र मिला। नरेंद्र ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस गाड़ी में युवक के दो साथी पहले ही मौजूद थे। तीनों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और उसे दिल्ली ले गए। वहां एक मकान में रखा और छह दिन तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इधर, छात्रा के अपहरण के बाद परिवार ने उसे काफी तलाशा। इसी दौरान दो दिन पहले पीड़िता के चाचा को आरोपी ने फोन करके भतीजी के दिल्ली होने व आकर ले जाने की बात कही गई। 
जब परिजन दिल्ली रवाना हुए तो आरोपी छात्रा को एक गांव के पास छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed