फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three arrested in ajmer

फर्जी नक्शे पास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Fri, 19 May 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
three arrested in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर के कोतवाली थाना पुलिस ने नगर निगम के फर्जी नक्शे और एनओसी जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कई विभागों व नोटेरी की सील भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


डीएसपी राजेश मीणा ने बताया कि 9 मई को नगर निगम के उपायुक्त ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि निगम की फर्जी सील लगाकर नक्शे जारी किए जा रहे हैं। इस शिकायत पर जब जांच की गई तो सामने आया कि पहाड़गंज खटीक बस्ती निवासी भरत सौलंकी को निगम के रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट शीलरतन यादव ने नक्शा पास करके दिया है। यादव ने अपने स्तर पर ही नक्शे बनाकर फर्जी सील का प्रयोग किया था। डीएसपी मीणा ने बताया कि कमल दत्त भारद्वाज और नवीन सक्सैना प्रोपर्टी का काम करते थे और यादव के पास ग्राहक पकड़ कर लाते थे।
विज्ञापन


इस पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरोह निगम का नक्शा पास करने तक ही नहीं, बल्कि बैंक लोन करवाने तक की गारंटी लेता था। कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि शील रतन यादव और अन्य निगम के रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट की भी फर्जी सील बनाकर काम में लेते थे। आरोपितों के कब्जे से चार दर्जन से अधिक सील बरामद की गई है। उक्त गिरोह के अन्य साथियों का भी सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed