{"_id":"593505e44f1c1b841c9c78c9","slug":"three-accused-arrested-including-woman-two-two-thousand-prize-money-by-bharatpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो-दो हजार का था ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो-दो हजार का था ईनाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर पुलिस ने दो-दो हजार रूपये के तीन ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सीकरी थाना पुलिस ने की। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में एक महिला व दो पुरुष शामिल है।
पिछले पांच माह से ये तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। ऐसे फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए भरतपुर एसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि पांच माह से फरार चल रहे वांछित ईनामी अपराधी अरसद, शौकीन और अरसीदा है। इन तीनों को को उनके घर गांव बेला का वास, थाना सीकरी इलाके से रविवार को सीकरी थानाधिकारी केसरसिंह और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया।
एसपी टांक ने बताया कि गांव बेला का वास थाना सीकरी निवासी नूरू उर्फ नूर मौहम्मद मेव ने गांव के ही अरसद व तीनों आरोपियों समेत 5-6 जनों के खिलाफ परिवादी व उसके परिजनों से मारपीट कर महिलाओं के आभूषण छीनकर ले जाने का मुकदमा 4 जनवरी 2017 को सीकरी थाना में दर्ज करवाया था। तब से पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसपी भरतपुर ने उन तीनों पर दो दो हजार रुपए का ईनाम भी रखा।
विज्ञापन
रविवार को सीकरी थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ईनामी आरोपी अरसद व शौकीन अपने गांव बेला का वास स्थित मकान पर है। तब पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनके घर की तलाशी लेने पर आरोपी अरसद की पत्नी आरोपी अरसीदा भी मिल गई। तब तीनों को गिरफ्तार कर लिया।