फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This thief gang used to be a gang student, know how

स्टूडेंट्स की तरह बैग लटकाकर घूमते और मौका मिलते ही...

Fri, 11 Aug 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
This thief gang used to be a gang student, know how
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आज ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो स्टूडेंट बनकर वारदात को अंजाम देता था। सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11  वाहन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी विनित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी औद्योगिक नगर निवासी इस्‍लाम गिरोह का सरगना है। इस्‍लाम ने 10 अगस्‍त को अपने साथियों के साथ मिलकर विकास टायर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से गिरोह ने करीब साढे छह लाख रुपए चोरी किए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्‍लाम को दबोचा। पूछताछ में इस्लाम ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने इस्‍लाम के अलावा कमलेश, मोहन, रवि शर्मा, सुरेश कुमार, सुरेन्‍द्र सैन और करण मेहरा को भी उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। इन सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक और चोरी हुए रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरोह ने एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित स्टूडेंट्स की तरह पीठ पर बैग लटकाकर घूमते थे ताकि वे किसी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र लगें। इन बैगों में चोरी करने के लिए औजार रखते थे। बैग लटका होने पर कोई भी इन पर शक नहीं करता था और ये इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed