फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This precise drug to teach policemen to relieve stress

15 सैकंड की ताली से तनाव मुक्त रहेंगे पुलिसकर्मी

Sun, 21 May 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 21 May 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
 This precise drug to teach policemen to relieve stress
24 घंटे की ड्यूटी - फोटो : Demo pic
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्त रहने के लिए शहर में एक दवा निराली 15 सैकण्ड की ताली के नाम से एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ आमजन ने ताली बजाकर तनाव मुक्त रहने की कला सीखी। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन कमिश्नरेट के नार्थ जिले की पुलिस थाना ब्रह्मपुरी व सीएलजी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार रात को गरा रोड पर स्थित अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में किया था।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि 24 घंटे की ड्यूटी करने के कारण पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। इस तनाव को कैसे दूर किया जाए इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम आयुष्मान भव ट्रस्ट उज्जैन के अरुण ऋषि स्वर्गीय के मार्गदर्शन में किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अरुण ऋषि ने पैरों के तलुओं को साफ करने, एक्यूप्रेशर की प्लेट पर पैर रखने फायदे, अपने दांतो को बिना किसी क्षति के सुरक्षित रखने, ब्लेड से दाढ़ी बनाने एवं जीवन की बुराइयों को दूर करने के आसान उपाय बताए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सौंदर्य प्रसाधनो के उपयोग के बिना भी प्राकृतिक रूप से सौन्दर्यशाली बना रह सकता है। इस अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारी, पुलिस उपायुक्त उत्तर सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस के जवानों सहित बड़ी संख्या में जयपुर शहरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed