{"_id":"5a140db34f1c1bd0408b7fd7","slug":"thieve-arrested-after-one-month-by-jodhpur-police-who-were-absconded-by-hitting-a-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतरी को धक्का मारकर फरार हुए चोर को 200 किलोमीटर दूर से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतरी को धक्का मारकर फरार हुए चोर को 200 किलोमीटर दूर से पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
आरोपी दीपक गर्ग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने से सोमवार की रात को भागे मुल्जिम को जोधपुर पुलिस ने 200 किलोमीटर दूर जाकर गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मकान मालिक नाकोड़ा नगर निवासी डालूराम पुत्र मोटाराम जाट अपने मकान पर ताला लगाकर गत 18 अक्टूबर को गांव चला गया था। दीपावली के बाद वापस लौटने पर उसने देखा कि उसके मकान पर लगा ताला टूटा हुआ है।
घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उसकी यहां से सोने-चांदी के जेवर और कीमती घरेलू सामान चुरा ले गए। इस पर क्षेत्र में ही रहने वाले दीपक पुत्र तेजाराम गर्ग पर संदेह होने पर उसे दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
इस बीच सोमवर की रात करीब चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड की एसआई परमेश्वरी उससे पूछताछ कर रही थी कि वह अचानक उठा और तेजी से थाने के गेट की तरफ भागने लगा। इस पर संतरी कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया, मगर वह संतरी को धक्का देकर फरार हो गया। इसके पीछे पुलिस ने काफी दौड़ लगाई मगर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि उसे आज सुबह बाड़मेर के चौहटन एरिया से पकड़ लिया गया है।