{"_id":"59abf6654f1c1b6c6a8b47de","slug":"theft-gang-arrested-from-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोरुम के आगे ट्रक खड़ा कर तोड़ते है ताले, फिर उड़ाते है लाखों का सामान, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरुम के आगे ट्रक खड़ा कर तोड़ते है ताले, फिर उड़ाते है लाखों का सामान, पकड़े गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों शातिर नकबजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी व नकबजनी की वारदातें करने वाले एक ऐसे अंतराज्यीय गिरोह का आज पर्दाफाश हुआ है जो कि शोरुमों के आगे भारी वाहन खड़ा कर देते है। इसके बाद गोदामों व शोरुमों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के टायर चुराकर भाग निकलते है।
यह कार्रवाई की है राजस्थान में अलवर जिले की एनईबी थाना पुलिस ने। एनईबी थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि पीलीभीत, उत्तरप्रदेश निवासी गिरफ्तार आरोपी चंदा वसीम एवं बरेली निवासी मुस्ताक और दीपक है। इसके अलावा वारदात में शामिल मुख्य सरगना बाबू बद्री, जावेद और कफील फरार चल रहे हैं।
उनके खिलाफ अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टायर शोरूम के मालिक विशंभर दयाल ने 20 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात बदमाश उसके शोरूम के अंडर ग्राउंड का ताला तोड़ करीब 55 टायर ट्रक के एवं अन्य लोहे का कबाड़ी सामान चोरी करके ले गए हैं।

और इस तरह खुला भेद और पकड़े गए चोर
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस की पड़ताल में यूपी के गिरोह का नाम सामने आया। तब पुलिस ने जो टायरों के गोदाम और दुकानों की रैकी कर उनके चौकीदारों को प्रलोभन देकर इस वारदात को अंजाम देते थे। थानाप्रभारी के मुताबिक यह ट्रकों में माल भरकर चोरी कर कर ले जाते थे और फिर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी दीपक अग्रवाल को औनेपौने दामों में चुराए गए टायरों को बेच देते है।
पुलिस ने बताया कि यह शोरूम के आगे अपने ट्रकों को खड़ा कर देते थे जिससे आने जाने वालों को शक नहीं होता था और शोरूम का ताला तोड़कर उस में आसानी से भर कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने बीकानेर, अजमेर, पाली, दौसा, गुजरात और मध्यप्रदेश में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस गैंग को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से अहम मदद मिली।