फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The woman who was sleeping in the house robbed the jwellery

घर में सो रही महिला के जेवर लूटकर भागा बदमाश

Mon, 03 Jul 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 03 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
The woman who was sleeping in the house robbed the jwellery
loot demo pic - फोटो : Demo pic
प्रदेश में अज्ञात बदमाश एक मकान में सेंधमारी कर वहां सो रही महिला के जेवर लूटकर भाग निकला। 
विज्ञापन


वारदात भीलवाड़ा जिले के रायला थाना इलाके के बैरा गांव में हुई। देर रात को बदमाश स्थानीय निवासी सुखदेव गुर्जर के मकान में घुस गया। उसने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। बदमाश ने वहां कमरे में सो रही सुखदेव की पत्नी का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे धमकाकर कानों की झुमकियां और सोने की रखड़ी छीन ली। 

मौका पाकर वारदात की शिकार महिला ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग जाग गए। वे दौड़कर सुखदेव के मकान की तरफ पहुंचे तब तक बदमाश वहां से भाग निकला। लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता महिला से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जानकारी के अनुसार जिस मकान में वारदात हुई। उससे चंद कदम दूर स्थानीय सरपंच मोहनलाल का मकान भी है। वे भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से बातचीत कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed