{"_id":"5911c7434f1c1bfe74850bda","slug":"the-wall-of-the-ceiling-broke-then-the-thief-entered-the-shop-through-the-stairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत की दीवार तोड़ी, फिर सीढ़ियों के रास्ते से दुकान में घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत की दीवार तोड़ी, फिर सीढ़ियों के रास्ते से दुकान में घुसे चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
chori file photo
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर रोड पर सोमवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने छत पर दीवार को तोड़ दिया। फिर सीढ़ियों के रास्ते से दुकान में सेंधमारी कर नकबजनी की और उसी रास्ते से होकर भाग निकले।
वारदात खेतान अस्पताल के सामने स्थित नरेश ट्रेडिंग कंपनी नाम से किराणे की दुकान में हुई। यह दुकान मुरलीपुरा निवासी संदीप अग्रवाल की है। उन्होंने मंगलवार को विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने इसी दुकान के पड़ौस में विजय सेल्स कॉर्पोरेशन की सीढ़ियों पर लगे शटर को तोड़ा। फिर इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से होकर संदीप अग्रवाल की दुकान की छत पर पहुंचे।
जहां उन्होंने छत पर लगी दीवार को तोड़ दिया। फिर सीढ़ियों के रास्ते से नीचे उतरकर करीब पचास हजार रुपए नकदी व सामान चुरा लिया। संदीप के मुताबिक पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। तब छत पर लगा लोहे का दरवाजा हटाकर दीवार बनवाई थी। जिसे भी चोरों ने तोड़ दिया। ढेहर का बालाजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि पहले भी सीकर रोड पर वारदातें हो चुकी है। लेकिन गश्त व्यवस्था चुस्त नहीं रहती है।