{"_id":"5a031e5c4f1c1b8e698ba0da","slug":"the-vip-thief-who-comes-from-the-train-to-scowl-and-then-stole-the-bungalows","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी चोर, जो नकबजनी करने ट्रेन से आता है, फिर बंगलों में करता है चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीआईपी चोर, जो नकबजनी करने ट्रेन से आता है, फिर बंगलों में करता है चोरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एक ऐसा शातिर नकबजन पुलिस की गिरफ्त में आया है जो वीआईपी बंगलों में नकबजनी की वारदातें करने के लिए गांव से ट्रेन में बैठकर राजधानी में आता है। फिर यहां पॉश कॉलोनियों में बने ऐसे बंगलों को निशाना बनाता है जहां सिक्यूरिटी गार्डस तैनात रहते हैं या फिर सीसीटीवी लगे होते हैं। दिन में रैकी कर कीमती सामान चुराता है फिर उसी रात को ट्रेन से गांव भाग जाता है।
डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक राय उम्र 31 साल, पश्चिम बंगाल में कूच बिहार का रहने वाला है। उसके कब्जे से धारदार खुखरी बरामद की है। आज दोपहर को स्पेशल टीम में तैनात हैड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल नंदकिशोर व इस्लाम की टीम इलाके में सादावर्दी में घूम रही थी।
तभी हल्दियों के रास्ते में कमला नेहरू स्कूल के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। तब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आरोपी अजय रॉय को पकड़ कर थाने लाए। यहां उसके कब्जे से खुखरी बरामद कर ली।

Trending Videos
चोरी का माल बिकने के बाद ट्रेन से जयपुर आ जाता है
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
माणक चौक थानाप्रभारी चैनाराम बेड़ा के मुताबिक पूछताछ में बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से चोरी व नकबजनी की वारदातें करता है। वह पिछले साल गांव से ट्रेन में जयपुर आया था। इसके बाद 4 से 5 दिन शहर में सी-स्कीम, सिविल लाइंस व बनीपार्क एरिया में ऐसे वीआईपी बंगलों की रैकी करता है जहां सिक्यूरिटी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। सीसीटीवी लगे होते हैं।
दिन में रैकी कर रात को उन्हीं बंगलों में सेंधमारी कर नकबजनी करता है और फिर उसी रात ट्रेन से गांव भाग जाता है। वहां चोरी का माल बिकने के कुछ दिन बाद ट्रेन से जयपुर आ जाता है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अशोक राय ने शहर की पॉश कॉलोनियों में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बंगलों में नकबजनी की वारदातें करना बताई हैं।