फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The son killed his father after in a mutual assassination at barmer

आपसी कहासुनी में बेटे ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला

Fri, 23 Jun 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 23 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
The son killed his father after in a mutual assassination at barmer
murder demo pic - फोटो : Demo pic
बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में शुक्रवार तड़के आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात चौहटन में सरूपे का तला गांव में हुई।
विज्ञापन



यहां रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति वीरमाराम मेगवाल की अपने बेटे जगाराम से किसी बात पर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए जगाराम और वीरमाराम के बीच हाथापाई हो गई। तब जगाराम ने तैश में आकर घर में रखी लाठी उठा ली और अपने पिता वीरमाराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन


बाप-बेटे को झगड़ा करते देखकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव कर झगड़ा कर रहे पिता पुत्र को छुड़वाया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर गंभीर घायल वीरमाराम को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस उपाधीक्षक अर्जुनराम चौधरी और बिजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जगाराम को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed