{"_id":"598b17154f1c1b19518b4595","slug":"the-racket-caught-in-arms-smuggling-looted-uber-taxi-car-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हथियार तस्करी में पकड़े गए बदमाश ने लूटी थी उबेर टैक्सी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार तस्करी में पकड़े गए बदमाश ने लूटी थी उबेर टैक्सी कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo pic
बुकिंग के बहाने ड्राइवर को बंधक बनाकर उबेर टैक्सी कार लूटने की वारदात में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई इटियोस कार बरामद कर ली। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी को बजाज नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। तब से वह जयपुर सेंट्रल जेल में बंद था। वहीं, टैक्सी कार लूट वारदात की तफ्तीश में जुटी सिंधीकैंप थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया था। तब उसे कल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश तरड़ विश्नोई उम्र 23 निवासी वार्ड नंबर 22, राजीव नगर, खाजूवाला है। वारदात में शामिल उसके साथी नवीन की तलाश की जा रही है। वह फरार है।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि गत 6 जुलाई को आरोपियों ने फोन कॉल के जरिए उबेर टैक्सी कार बुक करवाई थी। तब पीड़ित ड्राइवर सियाराम चौधरी अपनी टैक्सी इटियोस कार लेकर आदर्श नगर स्थित परनामी मंदिर पहुंचा। वहां राजेश तरड़ व नवीन परनामी मंदिर के बाहर मिले। उन्होंने सिंधीकैंप बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। तब सियाराम ने दोनों बदमाशों को सिंधीकैंप उतार कर किराया वसूला और दूसरी बुकिंग के लिए रवाना हो गया।

Trending Videos
बहाना बनाकर टैक्सी बुक करवाई और फिर
demo pic
- फोटो : Demo pic
बदमाशों ने सियाराम को फोन कर कहा कि हमारी बस निकल गई है। उन्होंने सरदार शहर, चूरू तक सियाराम की उबेर टैक्सी कार को किराए पर बुक करवाया और रवाना हो गए। इसके बाद बदमाशों ने सरदार शहर से आगे देर रात को नोहर इलाके में ड्राइवर सियाराम के हाथ-पैर बांध दिए और सड़क किनारे पटककर कार लूटकर भाग निकले।
तब सियाराम ने आदर्श नगर थाना, जयपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन गैर इलाका वारदात होने से मुकदमे की फाइल 25 जुलाई को ट्रांसफर होकर सिंधीकेंप थाने में आई और तब थानाप्रभारी मनफूल गोदारा के नेतृत्व में गठित टीम ने पड़ताल शुरू की। इस बीच आरोपी राजेश अपने एक साथी के साथ बजाज नगर में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हो गया था।