{"_id":"59d1d0194f1c1baf538b55e8","slug":"the-body-was-buried-in-the-municipal-garbage-plant-sensation-by-killing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कचरा प्लांट में पड़ी थी अधजली लाश, हत्या कर फेंकने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम कचरा प्लांट में पड़ी थी अधजली लाश, हत्या कर फेंकने से सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : Demo pic
नगर निगम कचरा प्लांट में कचरे के ढेर में दबे एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी मच गई। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लाश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयने के बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया।
पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर उसे ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर जलाया गया है, ताकि शव की पहचान नहीं हो सके। यह मामला है राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके का। जहां बीती देर शाम को लांगडियावास गांव की महिलाएं जंगल से मवेशियों को चराकर घर लौट रही थी।
रास्ते में कई वर्षों से बंद पडे नगर निगम कचरा प्लांट के पास पहुंचने पर महिलाओं को तेज दुर्गंध आने लगी। महिलाओं ने कचरा प्लांट में अंदर जाकर देखा तो उन्हें एक व्यक्ति की अधजली लाश दिखाई दी। यह देखकर वे घबरा गई और गांव पहुंचकर वहां मौजूद व्यक्तियों को बताया। इसके बाद

Trending Videos
युवक की हत्या कर लाश को जलाया और...
हत्या के बाद शव जलाया
- फोटो : File photo
आसपास के क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान है। लांगडियावास में कुछ साल पहले करोडों रूपए की लागत से नगर निगम कचरा प्लांट बनाया गया था। लेकिन स्थानीय विरोध के चलते कचरा प्लांट चल नहीं सका।
इससे इलाका सूनसान रहता है और वहां आपराधिक वारदातें होती रहती है। इसी का फायदा उठाकर हत्यारों ने युवक की हत्या कर लाश को जला दिया और भाग गए। इससे पहले भी एक बच्चे को मारकर गाड़ दिया गया था। जिसमें विवाद बढ़ने पर तत्कालीन आमेर थानाप्रभारी को हटा दिया गया था।