{"_id":"5996d6494f1c1b2a5f8b45a8","slug":"the-accused-of-rape-case-arrested-by-the-help-of-mobile-phone-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मोबाइल ने पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मोबाइल ने पकड़वाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
rape pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिने पहले नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाला आरोपी आखिरकार पकड़ा गया।
यह मामला जयपुर में हरमाड़ा थाना इलाके का है। जहां एक व्यक्ति ने पिछले माह 7 जुलाई को हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सुरेश कुमार चौधरी नाम का युवक उसकी नाबालिग बेटी को अगवाकर ले गया है। इस पर एसीपी चौमूं दिनेश शर्मा के निर्देशन में हैडकांस्टेबल रामकरण व कांस्टेबल रामकुमार तथा साइबर एक्सपर्ट अनिल कुमार की टीम गठित की गई।
डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार की मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को उसके दौसा में होने का पता चला। तब पुलिस टीम ने वहां मुखबिर की मदद से तलाश कर आरोपी सुरेश चौधरी को लालसोट, दौसा से गिरफ्तार कर उसके चंगुल से नाबालिग बच्ची को मुक्त करवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि सुरेश चौधरी ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार देहशोषण किया। वह गांव लूणियावास, हरमाड़ा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।