फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The accused arrested in fraud case in banipark police station jaipur

कागजों में जमीन दिखाकर एेसे की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 20 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested in fraud case in banipark police station jaipur
आरोपी जाकिर खान - फोटो : Vishnu Sharma
कागजों में कॉमर्शियल दुकानें दिखाकर एक व्यक्ति से ठगी कर रुपए हड़पने वाले आरोपी को बुधवार को बनीपार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  इससे पहले ठगी के इसी केस में नामजद आरोपी जाकिर के साथी मोहसिन को बनीपार्क पुलिस ने 22 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। वह सेंट्रल जेल में बंद है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाकिर खान है। वह धन्नादास की बगीची, आदर्श नगर का रहने वाला है। वहीं उसने एक प्रोपर्टी की दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन

भट्टाबस्ती निवासी खलील ने वर्ष 2011 में आरोपी जाकिर व मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपियों ने नरेना रोड, दूदू में अपनी जमीन व आवासीय योजना डवलप करने की  बात कहकर पांच दुकानें बेचने का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खलील को बातों में फंसाकर दोनों आरोपियों ने पांच दुकानों की रजिस्ट्री करवा कर तीन लाख रुपए ले लिए। थानाप्रभारी बनीपार्क धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित खलील ने नरेना रोड पर जाकर पता किया तो उसे सच्चाई पता चली कि वहां आरोपियों की कोई जमीन ही नहीं है।


तब खलील ने जाकिर व मोहसिन से रुपए लौटाने को कहा तो वे दोनों टरकाते रहे। इस पर खलील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। केस की पड़ताल सबइंस्पेक्टर मांगू सिंह को सौंपी गई। जिन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed