{"_id":"593ab6534f1c1b00399c82ab","slug":"teacher-suicide-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई शिक्षक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई शिक्षक ने लगाया फंदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में आईटीआई काॅलेज के शिक्षक ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलवर गेट थाना क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित नगरा इलाके में रहने वाले नीतिश कुमार ने शुक्रवार को फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। नीतिश कुमार आईटीआई काॅलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नीतिश मानसिक रोग से ग्रसित था। उसका इलाज भी चल रहा था। संभवतया बीमारी से परेशान होकर ही उसने खुदकुशी की है। पुलिस को अभी मृतक की ओर से लिखा सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।