{"_id":"5a09afe64f1c1b87698bb1be","slug":"talking-to-fianc-did-not-happen-to-be-tolerated-he-killed-a-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से बातें करना नहीं हुआ बर्दाश्त, दोस्त की हत्या कर जला दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर से बातें करना नहीं हुआ बर्दाश्त, दोस्त की हत्या कर जला दी लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी जसवीर सिंह
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर से दोस्त का मोबाइल पर बातें करना एक युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ। इससे गुस्साए युवक ने दोस्त की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पेट्रोल डालकर लाश को आग लगा दी।
इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पहले जली हुई लाश की शिनाख्त की और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी तक जा पहुंची। उसे आज गिरफ्तार कर लिया। जयपुर के डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसवीर सिंह पुत्र आत्माराम जाट निवासी बहलोल नगर थाना सदर, हनुमानगढ़ है। वह ई-मित्र संचालक है।
पूछताछ में सामने आया कि हत्या का शिकार मृतक गोपाल और आरोपी जसवीर सिंह मित्र थे। जसवीर सिंह की मंगेतर से गोपाल फोन पर बातें करता था। साथ ही जसवीर को गोपाल के साथ उस युवती से नाजायज सम्बन्ध होने का शक था।

वाटर प्लांट से अपने घर लेकर आया फिर...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
इस शक के चलते जसवीर ने अपने दोस्त गोपाल की हत्या करने की योजना बनाई। घटना के दिन शुक्रवार को जसवीर सिंह दिन में गोपाल के वाटर प्लान्ट पर मिलने गया था।
उसके बाद शाम को करीब 7 बजे जसवीर उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर सिरसी रोड स्थित वाटर प्लान्ट से कमला नेहरू नगर स्थित अपने कमरे पर ले लाया। जहां जसवीर ने गोपाल की देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी।
फिर कमरे से करीब 250 मीटर दूर सूनसान जगह लाश को ले गया। वहां पर उसने लाश को पेट्रोल डाल कर जला दिया, ताकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सके।

पुलिस को यूं मिला सुराग
revolver
- फोटो : demo pic
भांकरोटा थाना इलाके के केशुपुरा में सूनसान जगह में मलबे के बीच अज्ञात जली हुई लाश मिलने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
डीसीपी अशोक गुप्ता, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी रामावतार सोनी व थानाप्रभारी हेमेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरा चैक किए और मुखबिरों से सम्पर्क किया।
इस दौरान टीम में शामिल कांस्टेबल हरिनारायण को पता चला कि गांव मोहनपुरा पृथ्वीसिंह, थाना फागी का रहने वाला गोपाल जाट जो कि सिरसी रोड भांकरोंटा में वाटर प्लांट लगाकर पानी सप्लाई का काम करता है, लापता चल रहा है।
तब कांस्टेबल ने उसके रिश्तेदार को तलाश किया और मृतक गोपाल जाट के बुआ के लड़के रामनिवास व अन्य रिश्तेदारों को थाने बुलाया। तब उन्होंने शव की शिनाख्त गोपाललाल के रुप में की। इसके बाद पुलिस आरोपी जसवीर सिंह तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी गुप्ता ने बताया कि इस वारदात के खुलासे में सराहनीय योगदान देने पर कांस्टेबल हरिनारायण को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।