फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in sikar

लड़की देखने गया था गांव, वापस आकर मौत को गले लगाया

Mon, 17 Jul 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
suicide in sikar
वह पेश से शिक्षक था और पिछले दिनों सगाई के लिए लड़की देखने गया था। वापस आया तो उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


घटना सीकर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके की है। जहां पुरोहितजी की ढाणी में रोहिताश सैनी किराये के मकान में रहता था। पेशे से शिक्षक रोहिताश एक निजी स्कूल में पढ़ाता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बीते शनिवार को वह नीमकाथाना इलाके में स्थित चला गांव अपनी सगाई के लिए लड़की देखने गया था। रविवार को ही वह लौटा और आज सुबह नहीं उठा तो पास ही कमरे में रहने वाले छात्रों ने उसका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर छात्रों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से झूलता नजर आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उद्योग नगर पुलिस ने शव को उतरवा कर एसके अस्पताल पहुंचाया। उधर, पाटन थाना इलाके के हसामपुर गांव में भी एक युवक पुराने शराब के ठेके में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed