फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in jhunjhunu

एक ने जहर खाया और दूसरे को लील गया करंट

Wed, 31 May 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
suicide in jhunjhunu
झुंझुनूं में बुधवार को अलग—अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली तो दूसरी महिला की जिंदगी को बिजली का करंट लील गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, पहली घटना चिड़ावा में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के बलौदा गांव से जुड़ी है। यहां विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। बलौदा की विवाहिता पायल ने बीती रात को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाने पर राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना वार्ड नम्बर 15 से जुड़ी है। यहां कपड़े सुखाते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासी रामवतार के यहां महिला कपड़े सुखा रही थी। अचानक करंट लगने से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में पिलानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रामवतार के घर के पास से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं जिनकी चपेट में आने से महिला की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed